Saturday, May 29, 2010


उड़ीसा के जगदीशपुर जिला के बालितुथा और धिनकिया इलाके में तीन पंचयत ११ गानों को उजाड़ कर कोरियन कंपनी पोस्को स्टील प्लांट लगाने के लिए किसानो से जबरजस्ती जमीं अधिग्रहण करने का प्रयास का रही है। जंहा से ४००० परिवार विस्थापित होंगे, तथा २५००० आबादी उजड़ेंगे। यह इलाका धान की खेती के लिए तो बहुत अधिक उज्ज है ही साथ ही इस इलाके में पान की खेती भी बहित अधिक होता है। पोस्को प्रतिरोध संग्राम समिति के नेता सही रंजनजी बताते हैं, मै ७० पान का खेत है। एक बार पान का पौधा लगा दिया जाता है, jo ४० साल तक रहता है। किसानो ने बताया- एक पत्ता ३ रूपया में बेचते हैं। एक पुधा में हमेश २०-२५ पत्ता रहता ही है। जो तोड़ने लाएकहो जाता है, उससे तोड़ते जाते हैं। इस तरह एक पौधा से चालीस साल तक पत्ता तोड़ते हैं। राजन और उनके साथियों ने बताया , इस इलाका का पान पुरे देश में भेजा जाता है। हर किसान पान की खेते से लखनो रूपया कमाते हैं। किसान बताते हैं, पान की खेती में कोई अधिक म्हणत नहीं है। इस में १० साल के उम्र का आदमी भी नौकरी करता है, और ८० साल का बजुर्ग भी नौकरी करता है। किसान कहते हैं, हमारी जमीन पीढ़ी दर पीढ़ी नौकरी देता है।

No comments:

Post a Comment